दरभंगा, नवम्बर 21 -- Darbhanga News: बिरौल। ठंड ने समय पर दस्तक दे दी है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में सुबह-शाम सिहरन महसूस होने लगी है, जिससे लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे बिरौल-गंडौल हाटी कोठी चौक सहित सुपौल बाजार में इसका असर साफ दिखा। चौक पर रोजाना रहने वाली चहल-पहल कम रही और सन्नाटा पसरा रहा।ह वहीं सुपौल बाजार में भी दुकानें देर से खुलीं। मौसम में आए बदलाव से आम जनजीवन और बाजार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सुपौल बाजार के कपड़ा व्यवसायियों ने बताया कि ठंड शुरू होते ही गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट और कंबल की मांग अचानक बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी, कुहासे से वाहन चालकों की परेशानी वहीं सब्जी मंडी में ग्राहकों की आवाजाही सुबह में कम रही। इधर...