दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: बिरौल। कमरकला पंचायत के तालीपुर गांव बुधवार की सुबह खेत पटवन करने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक की पहचान गांव के ही 42 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पवन अपने गांव के मैनझट्टा चौर में लगी अपनी खेत के बोरिंग में मोटर चालू करने गया था। इसी क्रम में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही गिरकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में उसे घर लाया गया। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का दाह संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...