Darbhanga News: मूत्राशय व मूत्र मार्ग से आधुनिक विधि से निकाली जाएगी पथरी
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: डॉ. संजय लाला,दरभंगा। मूत्र मार्ग या मूत्र की थैली में पथरी (स्टोन) फंसने से परेशान मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें अब महंगे इलाज से निजात मिलने वाली है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में कमर पर बड़ा चीरा लगाए बिना ही आधुनिक विधि से ऑपरेशन कर पेशाब के रास्ते से पथरी को बाहर निकाल दिया जाएगा। मरीजों को पूर्व की तरह अब 10 दिनों तक अस्पताल में नहीं रहना पड़ेगा। ऑपरेशन के चंद घंटों के बाद वे घर जा सकेंगे। डीएमसीएच में पहली बार 'लिथोटॉमी' शुरू होने से केवल दरभंगा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों के अलावा नेपाल के तराई इलाके तक के मरीजों को इसका लाभ पहुंचेगा। डीएमसीएच में यह सुविधा मरीजों को नि: शुल्क उपलब्ध होगी। निजी अस्पतालों में उन्हें इसके लिए 40 हजार तक की राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.