दरभंगा, नवम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 22, 23 व 24 नवंबर को होने वाले 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। सीएम को आमंत्रण देने सोमवार को गए संस्थान के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने इस बाबत अपनी सहमति दी। दरभंगा नगर विधायक सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की अगुवाई में सीएम को आमंत्रित करने गए प्रतिनिधिमंडल में संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, सचिव प्रो. जीवकांत मिश्र एवं मीडिया संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार झा शामिल थे। जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ. बैजू ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इस सांस्कृतिक महाकुंभ का शुभारंभ करने की स्वीकृति दी। डॉ. बैजू ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सीएम की उपस्थिति के मद्देनजर ...