दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। प्रेमजीवर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय प्रेमजीवर के प्रांगण में मुखिया जिशान फारूकी की अध्यक्षता में विशेष पंचायत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। मुखिया ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन गांव के स्तर पर ही करना है। बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि बिहार सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रशासन सीधे जनता के द्वार तक पहुंचे। शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की प्रविष्टि की जा रही है और जिन मामलों का तत्काल निष्पादन नहीं हो सका है, उन्हें समयावधि के भीतर निपटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सहयोग शिविर में 16 आवेदन मिले, दो ...