दरभंगा, नवम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। वासुदेवपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को अग्निशामक यंत्र के इस्तेमाल और सुरक्षित निकासी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए। प्राचार्य प्रीति पराशर और रमेश रंजन ने कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...