दरभंगा, अक्टूबर 18 -- Darbhanga News: दरभंगा/केवटी/घनश्यामपुर, हिटी। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व बेलन्योती के अभिमंत्रित बेलों को पौ फटने से पूर्व पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे, ध्वज, पताके, शंखनाद, जयकारे के बीच बेल तोड़कर डोली से दुर्गा मंदिर लाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सभी आवाहित तथा पूजित देवी-देवताओं के चक्षु वैदिक विधि-विधान से खोलने के बाद मैया का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिये गये। इसके बाद मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की मिथिला की मान्य परंपरा के अनुसार वेदोक्त तथा तंत्रोक्त दिव्य मंत्रों से पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मां दुर्गा के जयकारे के बीच नेत्र संस्कार पूजन के साथ खुला पट मां द...