दरभंगा, नवम्बर 18 -- Darbhanga News: बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव मे सोमवार की रात मवेशी अस्पताल के समीप आरसीएम एवं पंचायत समिति सदस्य के कार्यालय में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमृतलाल बर्मन ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारिकानाथ मिश्रा के आवेदन पर बिरौल थाना में कांड संख्या 813/26 दर्ज कर हाटी गांव मे छापेमारी की गई। छापेमारी में नरेश मंडल के पुत्र सोनू मंडल एवं प्रभात मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार मंडल, दोनों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। इनके पास से आरसीएम के साबुन, चेक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान राम नरेश मंडल के पुत्र जितेन्द्र मंडल एवं उनके पत्नी भगिया देवी...