दरभंगा, नवम्बर 17 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। वार्ड 14 की पार्षद रेखा कुमारी ने छठ पर्व पर नगर निगम की ओर से अपने वार्ड में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मियों के बीच साड़ी बांटी। इस दौरान उनके पति समाजसेवी सह भाजपा नेता गजेंद्र मंडल भी मौजूद थे। वार्ड पार्षद ने कहा कि छठ महापर्व में घाटों और आसपास के इलाकों की सफाई में इन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पर्व के दौरान वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देती हैं। उनके इसी समर्पण और मेहनत के सम्मान में साड़ी भेंट की गई है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: खबर छपते ही जागा प्रशासन, एक दिन में अर्घ्य के लायक बना दिया गया पोखर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...