दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: दरभंगा। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन में फाउंडेशन की दाता न्यासी स्व. महारानी कामसुन्दरी साहिबा का 94वां जन्मदिवस गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर उपस्थित विद्वानों, शिक्षाविदों एवं इतिहास-अध्येताओं ने महारानी साहिबा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उनके जीवन, व्यक्तित्व, स्मृतियों एवं सांस्कृतिक योगदान का स्मरण करते हुए उनकी विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. इंदिरा झा मुख्य वक्ता तथा प्रो. पुतुल सिंह विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता पूर्व कुलपति पं. डॉ. रामचन्द्र झा ने की। इस अवसर पर प्रो. शिरीष चन्द्र चौधरी, उदय नाथ झा, डॉ. ...