दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। भामाशाह शक्ति मंच ट्रस्ट की ओर से दरभंगा राज परिवार के सदस्य कुमार कपिलेश्वर सिंह व उनकी धर्मपत्नी कविता सिंह को पाग, चादर, ताम्रपत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के निदेशक महेंद्र शाह एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आरके दत्ता ने किया। ट्रस्ट के निदेशक महेंद्र शाह एवं राष्ट्रीय प्रभारी आरके दत्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि दरभंगा हवाई अड्डे का नामकरण महाराज कामेश्वर सिंह के नाम पर हो। मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, अध्यक्ष लक्ष्मण राय, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, सचिन, संगीता कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयश्री प्रसाद, राजकुमार गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...