दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। शहर के महात्मा गांधी कॉलेज में शनिवार को कबीर साहित्य में दर्शन, ज्ञान तथा भक्ति का समन्वय विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लनामिवि के स्नातकोत्तर हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के शासी निकाय के विवि प्रतिनिधि प्रो. उमेश कुमार ने कबीर को मध्यकालीन साहित्य एवं समाज का बहुत बड़ा दार्शनिक एवं सुधारक बताया।उन्होंने कहा कि कबीर निडरता से धार्मिक आडम्बर का विरोध करते थे और किसी के आगे झुकते नहीं थे। विशिष्ट अतिथि शासी निकाय के सचिव डॉ. हरि नारायण सिंह ने कबीर को अक्खड़, लापरवाह एवं अखंड विश्वास लेकर चलने वाला मस्त महान संत बताया, जिन्होंने निरक्षर होते हुए भी वेद-पुराण एवं दर्शन का मार्मिक एवं व्यवहारिक विश्लेषण किया।संगोष्ठी को डॉ. रोहिणी कुमारी, डॉ. बेबी कुमारी, डॉ.अविनाश...