दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड में सिंडिकेट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रस्तावों पर विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में प्रो. हरि नारायण सिंह की मांग पर सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय से स्थायी संबंधन प्राप्त महात्मा गांधी कॉलेज में सत्र 2027-29 से हिन्दी, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करने की सैद्धांतिक सहमति देते हुए कहा गया कि इस बीच में बाकी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए। बैठक में 30 अगस्त को संपन्न वित्त समिति की बैठक तथा 27 अगस्त को आयोजित क्रीड़ा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को कुछ संशोधनों के साथ अनुमोदित कर दिया गया。

बैठक के निर्णय सिंडि...