Darbhanga News: महंगाई के विरोध में शहर में निकाला गया पद मार्च
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: पंकज महासेठ,दरभंगा। बढ़ती महंगाई व चीनी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में शनिवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर तक पद मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. हसन ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने पर भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि देश में डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है, इसलिए चीनी महंगी होने से जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़कर बीमारी से लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। सरकार को जनता की थाली और रसोई की चिंता करनी चाहिए। आम आदमी महंगाई और आर्थिक दबाव से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.