Darbhanga News: मनीगाछी:48 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा, नवम्बर 28 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। मनीगाछी थाना क्षेत्र के भंडारिसम पंचायत के जलेगर गाँव निवासी विनोद यादव को 48 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिनोद यादव द्वारा शराब का कारोबार करने करने की मिली गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में घर के पीछे में छिपाकर रखी शराब की बरामदगी हुई। कारोबारी विनोद यादव के घर के पीछे से बरामद 180 एम एल के 48 बोतल ओल्ड हब्बीट अंग्रेजी शराब की मात्रा है। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर है। शराब बरामदगी के साथ ही कारोबारी विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.