दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। राजे पश्चिम निवासी युगेश्वर चौधरी के घर के बाहर वेंटिलेटर पर एक युवक की लटकती लाश मिली है। मंगलवार की सुबह गृहस्वामी के सोकर उठने पर लटकती लाश को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। गृहस्वामी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मनीगाछी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है तथा इसकी पहचान मधुबनी जिले के लखनौर थाना के लखनौर गांव निवासी शंभु झा के पुत्र मुरारि झा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसके परिजन दिल्ली में रहते हैं, जिन्हें इसकी जानकारी दी गई है वे इस घटना की जानकारी पाकर घर के लिए चल दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके परिजनों के अनुसार यह मानसि...