दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत मनीगाछी प्रखंड परिसर, मनीगाछी बाजार एवं मनीगाछी थाना परिसर में गुरूवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम के तहत बी डी ओ की अगुवाई में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस मौके पर बी डी ओ संदीप कुमार पाण्डेय ने बाजार के सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरा उसी में डालें, साथ ही बाजार परिसर के आसपास साफ-सफाई रखकर स्वच्छता का संदेश दें।इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता) भूषण कुमार, चंद्रावली शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक गौरव कुमार, राशिद अमीम, शशिकला कुमारी, अनवर हुसैन, आशीष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, रामलाल महतो, चंदन कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खेसर स्कूल परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता ...