दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। थाना क्षेत्र के कटमा गांव निवासी शराब तस्कर मिंटू सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिंटू सिंह थाने की दागी सूची में अंकित था। इसके विरुद्ध बहेड़ा में एक, सकतपुर में एक, मनीगाछी में पांच एवं भैरवस्थान थाने में एक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी भैरवस्थान थाने में दर्ज मामले में की गई है। उधर, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी रूप नन्दन राय को उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर मनीगाछी थानाध्यक्ष ने हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार इसके विरुद्ध थाने में कांड दर्ज था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल:अप्राथमिकी अभियुक्त रोमी हुआ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...