दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाने के राघोपुर के लोगों ने गांव की समस्याओं के निदान में प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर रविवार को सकरी-बेनीपुर मुख्य सड़क को राघोपुर गांव में जाम कर यातायात को बाधित कर दिया। जाम का नेतृत्व माधव झा सहित अन्य लोग कर रहे थे। जाम की जानकारी पाकर वहां पहुंची नेहरा थाने की पुलिस द्वारा फोन पर बीडीओ से बात होने तथा इसके लिए राघोपुर दक्षिणी के पंचायत भवन परिसर में आम लोगों से बात कर समस्याओं के निदान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर सड़क को जाम से मुक्त किया गया। इस बीच करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Banka News: रघुचक गांव में जल जमाव का सीओ ने किया निरीक्षण, शीघ्र समाधान कर दिया आश्वासन लोगों का कहना था कि राघोपुर से पैठान कबई जर्जर सड़क की मरम्मत, गांव मे...