दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। बाजितपुर थाना क्षेत्र की जतुका पैकटोल पंचायत के मुखिया बिजली पासवान की बहू अंजलि कुमारी (26) की मौत जहर खाने से रविवार को इलाज के दौरान हो गई। गत 18 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने इसे इलाज के लिए सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाजितपुर थानाध्यक्ष के अनुसार परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना सकरी थाने को दी। सकरी थाने से मिली सूचना पर बाजितपुर थानाध्यक्ष ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को लाश सौंप दी गई। यह भी पढ़ें- खोदावंदपुर: इलाज के अभाव में प्रसूता की मौत मृतका की तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की का...