दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर (सकरी) में भगवान गणिनाथ का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल सहित अन्य ने किया। इस अवसर पर अवामी लीग के अनिरुद्ध गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, मुखिया गणेश मंडल, सरपंच कैलाश चौधरी, रजनीश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने श्रीकृष्ण को अर्पित की बांसुरीमनीगाछी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को माउंबेहट, मकरंदा, नेहरा, मनीगाछी, जतुका व जगदीशपुर सहित अन्य गांवों में बनी भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, यशोदा, देवकी, नंद महाराज तथा भगवती जगदम्बा की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Begus...