दरभंगा, अक्टूबर 27 -- राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद गांव पहुंचे संजय मिश्रा Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद पहली बार बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अचानक अपने गांव मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर पहुंचे। यहां वे अपने परिजनों से मिले तथा कुलदेवी की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के साधारण वेशभूषा में अचानक गांव पहुंचे संजय मिश्रा को देखकर उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस यात्रा के दौरान वे महज कुछ घंटे ही गांव में रुके। इस दौरान वे लुंगी और टीशर्ट पहनकर अपने घर के बरामदे में जमीन पर ही बैठ गए। उनकी इस सादगी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। बता दें कि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री मिश्रा को फिल्म 'भक्षक' में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रे...