दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: पवन झा, मनीगाछी। सरकारी स्तर पर एक नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू करने की घोषणा के बावजूद मनीगाछी प्रखंड में अभी तक खरीदारी की शुरुआत नहीं हो सकी। बीसीओ रूपेश कुमार के अनुसार प्रखंड क्षेत्र की कुल 22 पैक्सों में से 13 पैक्सों को धान अधिप्राप्ति की स्वीकृति मिल चुकी है। जिनमें ब्रहमपुरा भटपुरा, राजे,गंगौली कनकपुर,उजान, कटमा बहुअरबा,बघाँत,गोपालपुर भंडारिसम, चनौर,नेहरा पूर्वी, नेहरा पश्चिमी, राघोपुर पूर्वी, राघोपुर पश्चिमी एवं जगदीशपुर पैक्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि माउबेहट पैक्स गबन में फंसे हुए हैं। और टटुआर पैठान कबई एवं जतुका विधिपुर पैक्स डिफॉल्टर हो चुके हैं। जबकि शेष 5 पैक्स अब भी स्वीकृति के लिए प्रक्रियाधीन हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीद से किया इनकार, बैठक में निर्णय ब...