दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में 40 से अधिक लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ राजयोगी शिक्षक बीके सुधाकर भाई ने नशे को समाज के लिए नासूर बताया। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर इससे मुक्ति पाने की सलाह दी। कार्यक्रम में दरभंगा जिला ब्रह्माकुमारीज प्रमुख राजयोगिनी आरती बहन, दरभंगा दोनार शाखा की प्रमुख बीके उर्मिला बहन व डॉ. शिवजी प्रसाद ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...