Darbhanga News: मनीगाछी:अवैध नर्सिंग होम को सीएस ने किया सील
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र की नेहरा पूर्वी पंचायत के नेहरा लुल्हवा चौक पर मिथिला इमरजेंसी हॉस्पिटल नेहरा के नाम से चल रहे अवैध नर्सिंग होम को सोमवार को सी एस ने सील कर दिया। बताया जाता है कि बिना अनुज्ञप्ति एवं स्वास्थ्य सेवा के मानकों के विपरीत वर्षों से चलाए जा रहे इस अस्पताल में इलाज के दौरान गत वर्ष जगदीश पुर गांव निवासी बच्चा बाबू सहनी की मौत हो चुकी थी। बच्चा बाबू भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता थे। इनकी मौत पर लोगों ने हंगामा भी किया था। अवैध रूप से चल रहे इस अस्पताल के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार को सी एस ने छापेमारी कर इसे सील कर दिया। जांच के दौरान सी एस ने कानून सम्मत उचित कार्रवाई की बात बतलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.