दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: दरभंगा। बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने खेल भवन स्थित बज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध स्थान, मतगणना कक्षों की व्यवस्था, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। मतगणना के दिन प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य अधिकृत व्यक्तियों के आवागमन को सुव्यवस्थित रखने तथा मतगणना से संबंधित सभी कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना के उपरांत मतपेट...