Darbhanga News: मखाना के जीआई टैग का उत्पादक व नियार्तक करें व्यापक उपयोग
दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जिले में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव साकेत कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई।
बैठक का प्रारंभ बैठक के प्रारंभ में जिले में मखाना की खेती, उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण एवं निर्यात की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने मखाना उत्पादकों एवं एक्सपोर्टरों से मखाना के निर्यात के दौरान आने वाली समस्याओं, गुणवत्ता से संबंधित चुनौतियों तथा अन्य आवश्यकताओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिक से अधिक मखाना उत्पादकों को जीआई टैग से जोड़ने की आवश्यकता बताई। कहा कि मखाना की विशिष्ट पहचान एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.