दरभंगा, अक्टूबर 10 -- मखाना क्षेत्र में वित्तीय सहयोग पर चर्चा Darbhanga News: दरभंगा। मखाना क्षेत्र के तेजी से विस्तार और इसकी बढ़ती आर्थिक संभावनाओं के बीच वित्तीय संस्थाओं की सक्रियता बढ़ रही है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक (अनुसंधान एवं प्रशासन) अशोक कुमार झा के नेतृत्व में बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा का दौरा कर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात की तथा मखाना क्षेत्र में बेहतर वित्तीय समावेशन के माध्यम से मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और मखाना आधारित उद्यमिता की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. मनोज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को सुझाव देते हुए कहा कि छोटे एवं सीमांत किसानों तथा उद्यमियों के सामने कार्यशील पूंजी की कमी एक बड़ी चुनौती है। संस्थागत ऋण की समय पर उपलब्धता न...