दरभंगा, नवम्बर 25 -- जमीन विवाद में पांच लोग घायल Darbhanga News: कमतौल/जाले। नगर परिषद जाले के वार्ड चार स्थित खेसर गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के दो माह की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। भागरथ साह और उसकी पुत्री रोहानिका को डीएमसीएच रेफर किया गया। डोमनी देवी (61), सागरथ साह (29) और रूबी देवी (25) का इलाज जाले सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सक डॉ. इरशाद आलम ने बताया कि बच्ची और भागरथ की स्थिति चिंताजनक थी। स्वजनों के अनुसार, बच्ची घटना के बाद आंखें नहीं खोल रही थी और दूध भी नहीं पी रही थी। भागीरथ के सिर में गंभीर चोट लगी है और पैर में फ्रैक्चर है। भागरथ के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 24 नवंबर की शाम दूसरे पक्ष के लोग मारपीट की तैयारी में थे। उन्...