दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा में भवन निर्माण के कार्य में जुटे निजी कॉन्ट्रैक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के गमहरिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी किसन मंडल (55) के रूप में की गई। बेंता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया। शहर के कई बड़े चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। बताया गया कि किसन मंडल का कार्यक्षेत्र दरभंगा था। मृतक के भाई संदीप कुमार ने बताया कि किसन भवन निर्माण के संवेदक के रूप में काम करते थे। रविवार को वे बाइक से घर से द...