दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी आदित्य राज आनंद को इसरो में वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति की जानकारी मिलते ही परिवार सहित भरवाड़ा में खुशी की लहर दौड़ गयी। यूआर राव सेटेलाइट केन्द्र, बेंगलुरु में एससी साइंटिस्ट का पद उन्होंने ग्रहण किया है। भरवाड़ा निवासी आदित्य के पिता उमेश कुमार ठाकुर गांव में खुद का व्यवसाय करते हैं। मां रूपा ठाकुर गृहिणी हैं। एक बहन संस्कृति नीट की तैयारी कर रही है तो भाई युवराज 12वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता ने बताया कि आदित्य ने गांव में ही रहकर 10वीं एवं ब्12वीं की सीबीएसई से पढ़ाई की है। उसके बाद आईआई एसटी, तिरुअनंतपुरम से बीटेक किया। आनंद ने बताया कि देश के आत्मसम्मान के लिए सार्थक योगदान देने का अवसर मिला है। मेरा मानना है कि अपनी क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग उन परि...