दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: मनीगाछी। थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में एन एच 27 के किनारे अवस्थित विद्यार्थी कंस्ट्रक्शन में बतौर मजदूर काम करने वाले शंभु मंडल (45 वर्ष)ने गले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही गांव का रहने वाला था। वह कंस्ट्रक्शन कंपनी के मकान के एक कमरे में रहता था। सोमवार को उसके घर की किबाड़ भीतर से बंद रहने पर लोगों ने इसकी जानकारी मनीगाछी थाना को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष ने किबाड़ तोड़ कर देखा तो घर के भीतर पंखे से गले में फंदे लगे झूलती उसकी लाश दिखी। थानाध्यक्ष ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या कितनी देर पहले की गई है...