Darbhanga News: बड़गांव में फिर हुई लूट की वारदात
दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव के पास गत शनिवार को बदमाशों ने फिर एक दुकानदार को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने सुपौल बाजार से सौदाबारी कर अपनी बाईक से अपने गांव फौरसाही लौट रहे दुकानदार लालू साह के पुत्र रोहित को बैद्यनाथपुर गांव के पास रोका और फिर उसके गले से सोने की चकती और नगदी लूट ली। सड़क लूट के शिकार हुए दुकानदार रोहित व उसके पिता लालू साह ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के बाद इस हिदायत के साथ निकल भागने का मौका दिया कि किसी को घटना की जानकारी दोगे तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि गत गुरुवार को भी कमला बलान तटबंध पर एक कपड़ा दुकानदार को लूटा गया था। जानकारी के अनुसार बाईक सवार बदमाश उसी रात कोठराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.