Darbhanga News: बेनीपुर में सड़कों पर उमड़ पड़े खरीदार
दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। अनुमंडल शहर बेनीपुर में शुक्रवार को धनतेरस को लेकर मार्केट में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेनीपुर,आशापुर, बहेड़ा, भरत चौक, धरौड़ा, मझौड़ा आदि मार्केट में महिला एवं पुरुष की भीड़ जुटी। बेनीपुर एवं बहेड़ा बाजार में खरीदारों के भीड़ के कारण सड़क पर आवागमन बाधित होने लगा। धनतेरस पर आशापुर में करीब तीन करोड़ की बाइक की बिक्री हुई। टेंपो व ट्रैक्टर की खरीदारी भी करोड़ में हुई है। बेनीपुर एवं बहेड़ा मार्केट में ज्वेलरी की दुकानों में महिला ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। आशापुर, बहेड़ा व बेनीपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर फ्रिज, टीवी आदि सामान खरीदने के लिए ग्राहक मोल-जोल करते रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेज 4 : धनतेरस लीड धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर बर्तन, झाडू, सजावट सामग्री, पटाखे, रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.