दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर के सफाई कर्मियों की मंगलवार को छठे दिन भी बेमियादी हड़ताल जारी रही। शहर के चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में कूड़ा-कचरे का अंबार लग गया है। कभी-कभी कचरे के ढेर पर पानी पड़ने से बदबू और बढ़ जा रही है। नगर परिषद प्रशासन सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था कराने में विफल साबित हो रहा है। नप के सफाई मजदूर विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर हैं। नप क्षेत्र के आशापुर, बेनीपुर, भरतपुर चौक, मझौड़ा, बहेड़ा, धरौड़ा आदि चौक-चौराहों पर गंदगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 29 वार्डों के मोहल्लों में सड़क पर कचरे की दुर्गंध फैल रही है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: छह दिनों से सफाई ठप, कचरे के अंबार से बेलसंड की सांसें हुईं बेहाल शहरवासी नप प्रशासन से सफाई व्यवस्था कराने की मांग करते-...