दरभंगा, नवम्बर 8 -- नवादा गांव में एक दिन पहले मनाई गई दीपावली Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। अनुमंडल क्षेत्र का नवादा गांव शनिवार की शाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार गांव में दीपावली का पर्व एक दिन पहले मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों में उक्का-पाती की पारंपरिक रस्म अदा की। वहीं, हयहट भगवती मंदिर को दीपों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। पूरे गांव में उत्सवी माहौल बना रहा। आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं ऐतिहासिक पहचान रखने वाले इस गांव में एक दिन पहले दीपावली मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। बहेड़ा-झंझारपुर मुख्य मार्ग से सटे इस गांव में दीपोत्सव की आकर्षक छटा देखने के लिए राहगीर भी कुछ देर ठहरते नजर आए। गांव के घर-घर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे। छोटे...