Darbhanga News: बेनीपुर के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
दरभंगा, नवम्बर 17 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस अवसर पर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और नदियों के घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने दंड प्रणाम कर भगवान भास्कर की आराधना की। वहीं, बच्चों ने आतिशबाजी कर उत्सवी माहौल बनाया। सभी प्रमुख छठ घाटों पर पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती रही। स्थानीय विधायक सह एनडीए के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर और व्रतियों को नमन किया तथा आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.