दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मिनी शहर बेनीपुर में रोशनी के लिए लगाए गए आधा दर्जन से अधिक हाईमास्क लाइट खराब पड़े हैं। शाम ढलते ही हाईमास्क पर लगे बल्बों के गुच्छे में एक-दो बल्ब ही जलते हैं, जबकि अधिकांश से रोशनी गायब रहती है। इससे शहर के कई प्रमुख स्थान अंधेरे में डूबे रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद प्रशासन खराब हाईमास्क लाइटों की मरम्मत कराने की दिशा में उदासीन बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक नवादा बैंक के पास, मझौरा, टावर चौक, आशापुर, बड़ा थाना के पास, बेनीपुर एवं बलहा में लगे हाईमास्क लाइट खराब पड़े हैं। करीब दो माह से खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग करते-करते लोग थक चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। नतीजतन अंधेरे में राहगीरों को आवागमन में परे...