दरभंगा, नवम्बर 6 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। भौतिक सुविधाओं में लगातार हो रही वृद्धि के बावजूद बालिकाओं की सुरक्षा मामले में आज भी पुरुष शासित समाज राज्य एवं देश की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। ये बातें बड़ी तरौनी में बैद्यनाथ मिश्र 'यात्री' जनकवि बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनकी सहधर्मिणी अपराजिता देवी के जीवन, संघर्ष और स्त्री अस्मिता को केंद्र में रखकर साहित्यिक आयोजन 'अपराजिता' में चतुर्थ सत्र के साहित्यिक सत्र कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रतिभा स्मृति ने कही। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ कहीं यौन शोषण तो कहीं वैवाहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में स्त्री की अस्मिता को जब तक मजबूती नहीं मिलेगी, सुखद समाज की परिकल्पना बेमानी होगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं बाब...