Darbhanga News: बेनीपुर:लोगों तक पहुंचाएं अभियान के उद्देश्य : मुकेश
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। दरभंगा पूर्वी भाजपा जिला कार्यालय परिसर में शनिवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय पासवान व संचालन जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने किया। इस दौरान अभियान प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मतदाता सूची की शुद्धता एवं रकफ प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।जिला यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.