दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर के चौगमा, बसुहाम बहेड़ा (भरथैया चट्टान) में राधेश्याम बाबा की स्मृति में आयोजित महारुद्र यज्ञ में भाजपा विधान परिषद सदस्य सुनील चौधरी सम्मिलित हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...