दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमानी एवं मतदाता सूची में कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- सीईसी को हटाने और एसआईआर रद्द करने की मांगआरोप और शिकायतें जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर लाखों गरीब, दलित, युवा, महिला एवं अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं जिला प्रभारी कुमार दिवाकर सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने तथा मतदाता सूची में कथित हेरा...