Darbhanga News: बेनीपुर:मच्छरों के प्रकोप से एक जगह ठहरना मुश्किल,फॉगिंग नहीं
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार व मोहल्लों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से शहरवासी परेशान हैं। वर्षों से क्षेत्र में फॉगिंग नहीं होने के कारण विषैले मच्छरों के हमले से लोग त्रस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक फॉगिंग मशीन नगर परिषद कार्यालय के स्टोर रूम की शोभा बढ़ा रही है। शहर के प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, श्रीप्रसाद कमती, अनिल कर्ण, शंभू सिंह, रामदयाल झा गुणाकर ने बताया कि नई और पुरानी फॉगिंग मशीनें नप कार्यालय के स्टोर रूम में रखे-रखे जंग खा रही हैं। नगर परिषद प्रशासन फॉगिंग कराने को लेकर उदासीन बना हुआ है। लंबे समय से बाजार व मोहल्ले के नालों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है, जिससे नालों में मच्छरों के लार्वा अधिक पनप रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग एक जगह एक मिनट भी खड़े नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.