दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। प्रखंड के मकरमपुर स्थित बजरंगबली स्थान पर शनिवार को जन्माष्टमी के अगले दिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर परंपरागत रूप से ब्राह्मण कुमारी के साथ ध्वज गाड़कर बजरंगबली की पूजा की। भीड़ इतनी अधिक रही कि पूजा स्थल का परिसर छोटा पड़ गया। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। ध्वज चढ़ाने के लिए बनाए गए चौखुट घेराबंदी में हजारों ध्वज चढ़ाए गए। बहेड़ा-झंझापुर मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से वाहनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:भगवान गणिनाथ का मनाया जन्मोत्सव स्थानीय लोगों के अनुसार, महावीर स्थान पर मन्नत पूरी होने के बाद ब्राह्मण कुमारी के साथ ...