दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सिद्धेश्वर भूतनाथ पोहद्दी शिवालय में सोमवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कमला नदी में पवित्र स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-पाठ किया। पूजा करने प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर सहित आमजन भी पहुंचे थे। शिवालय को भक्तिमय बनाने के लिए मंदिर के पुजारी मुरारी पांडा और बबलू पांडा ने नवाह यज्ञ शुरू किया है। मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में नवाह यज्ञ चल रहा है। पूरे मंदिर परिसर का माहौल आध्यात्मिकता से सराबोर है। कई श्रद्धालु रुद्राभिषेक में भी जुटे हैं। मंदिर के पुजारी मुरारी पांडा ने बताया कि रात्रि में शिवलिंग को अभूतपूर्व ढंग से सजाया जाता है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की ...