दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में शुक्रवाक रात पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शंभू कमती एवं कुंदन कमति को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वाहन की ठोकर से वृद्ध हुआ घायलबेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम वाहन की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भदौड़ा निवासी 60 वर्षीय प्रेम सुधार ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रेम सुधार साइकिल से आशापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें ठो...