दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर की पुलिस ने गत शनिवार की रात नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित जरिसो गांव में छापेमारी कर 12.3 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चक्रधर झा के पुत्र प्रेम शंकर झा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपित शराब की 23 बोतलें एक बैग में लेकर होम डिलीवरी के लिए निकलने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...