दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद बेनीपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को बीते 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।समाज कल्याण विभाग को 282 केंद्रों की सेविका व सहायिका की उपस्थिति और केंद्र संचालन की रिपोर्ट प्रतिमाह भेजी जाती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सेविका व सहायिका की उपस्थिति विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी जाती है। विभाग के नए निर्देश में आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है। आईसीडीएस कार्यालय सूत्रों के अनुसार सभी सेविका व सहायिका का आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।आईसीडीएस बेनीपुर क्षेत्र में 306 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 283 केंद्र कार्यशील हैं। सेविका को प्रतिमाह 9000 रुपये जबकि सहायिका को 4500 रुपये मानदेय मिलता है। विडंबना है कि फरवरी ...