दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, बेनीपुर में शनिवार को बाल श्रम विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 25 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें वर्ग नौ व 11 की 14 छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं ने बाल श्रम पर स्वरचित कविताओं का पाठ किया। संध्या राय, साक्षी कुमारी, शोभा कुमारी, निशा कुमारी, अनीशा परवीन, अंजली कुमारी, राजनंदनी, दुर्गा, नंदिनी, आयुषी, ज्योति और प्रियंका कुमारी ने कविताएं पढ़ी। मौके पर शिक्षक पवन कुमार पासवान, गणेश कुमार, केशव कुमार झा एवं पीएलबी सोनी कुमारी भी थे। यह भी पढ़ें- बाल श्रम पर आयोजित किया गया कविता पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...