दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान बहेड़ा थाना का तफ्तीश किया। उन्होंने बेनीपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान, शैक्षणिक संस्थानों के पास पुलिस दीदी की सक्रियता तथा संगीन समेत अन्य आपराधिक लंबित मामलों का उद्भेदन कर शीघ्र निष्पादन करने की कड़ी हिदायत दी।

पुलिस थाने का निरीक्षण पुलिस कप्तान श्री रेड्डी ने घंटों तक थाने के विभिन्न पंजियों के रखरखाव सहित अन्य कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जघन्य लंबित एफआईआर के मामलों का त्वरित उद्भेदन कर निष्पादन करने का आदेश सभी अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को दिया। थाने में 347 कांड लंबित हैं。

शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा एसएसपी ने बाइक पर तीन सवारियों को पकड़ने तथा उनके अभिभावकों को बुलाकर जुर्माना ...